दूरांचल क्षेत्रों का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता - ओमकार सिंह मरकाम रमतिला में जनजातीय कार्य मंत्री ने किया 2 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

ठ मठ ार सिठ ह मरठ ाम ठ ॠ  लिठ  ठ मॠ ठ  परिणाममवई जैसे दूरांचल क्षेत्रों का विकास प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संवेदनशील है। यह बात प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातीय कल्याण विभाग मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने मवई के रमतिला में वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण केन्द्र के भूमिपूजन अवसर पर कही। इस अवसर पर उन्होंने 2 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
                जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातीय कल्याण विभाग मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि सरकार मंडला एवं डिण्डौरी जिले के योजनाबद्ध विकास के लिए संकल्पित है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मदद योजना की जानकारी देते हुए श्री मरकाम ने बताया कि जिले के लगभग 1200 गांवों के लिए 3 करोड़ 32 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मवई क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के लिए 35 लाख रूपये स्वीकृत है इस राशि से पंचायत स्तर पर बर्तन क्रय किए जायेंगे। इन बर्तनों का उपयोग ग्रामीणजन विभिन्न कार्यक्रमों में कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासियों के देवी-देवताओं एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने इस कार्य के लिए मंडला जिले को लगभग 5 करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। जनजातीय कार्य मंत्री श्री मरकाम ने रोजगार, बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। 
                इस अवसर पर विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए पूरे मनोयोग से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रमतिला में बन रहा वस्त्र बुनाई केन्द्र जिले का पहला प्रशिक्षण केन्द्र है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में बिछिया विधानसभा में 5 नवीन प्रशिक्षण केन्द्र की इकाईयां खोलीं जायेंगी। श्री पट्टा ने अपने उद्बोधन में मोतीनाला एवं बिछिया में स्वीकृत विद्युत केन्द्र की जानकारी दी। उन्होंने मवई क्षेत्र के लिए कन्या शिक्षा परिसर, खेल परिसर तथा ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए वन विभाग से अपेक्षित सहयोग की मांग की। विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि वस्त्र बुनाई केन्द्र मवई क्षेत्र के लिए उपहार है। उन्होंने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर 2 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसमें गौशाला निर्माण, तालाब विस्तारीकरण तथा सीसी रोड जैसे निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।