जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन ने किया खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल जी का सम्मान


     जिला स्वंतत्रता संग्राम सेनानी उत्ताधिकारी संगठन द्वारा 18 जनवरी को वारासिवनी में आयोजित कार्यक्रम में वारासिवनी क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल का सम्मान किया गया। मंत्री श्री जायसवाल की विशिष्ट उपलब्धियों और क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए किए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों को बल देने के लिए नगर के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों के सहपरिवारों की उपस्थिति मे अभिनंदन समारोह का आयोजन स्थानीय राम मंदिर प्रांगण सभागृह मे संपन्न हुआ।
     कार्यक्रम का शुभांरभ भारत माता एवं स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अमर शहीद दशाराम फुलमारी (डाकिया ) जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। वही खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल जी नें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय छोटेलाल भवरे जी की धर्मपत्नी मनोती बाई भवरे जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
     खनिज मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि वारासिवनी क्षेत्र ने देश को आजाद कराने के लिए बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिये है। यह वारासिवनी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में वारासिवनी में एक संग्रहालय बनाया जायेगा। शासन स्तर पर इसके लिए शीघ्र ही प्रयास किया जायेगा। 



Popular posts
बड़वानी/1983 से अंचल के बहु कुष्ठ विकृति वाले मरीजों का आश्रय है आशाग्राम
Image
बुरहानपुर/प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
Image
उज्जैन/जल जीवन मिशन जल संरक्षण हेतु जल क्रान्ति अभियान
Image
छिन्दवाड़ा /मुख्यमंत्री श्री नाथ भरतादेव चंदनगांव में प्रदेश के पहले केन्द्रीकृत रसोईघर ''''अक्षय पात्र मेघा किचन'''' का मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे भूमिपूजन, आगामी शिक्षण सत्र से जिले की शासकीय शालाओं के 15 हजार से अधिक, विद्यार्थियों को मिलेगा उत्तम गुणवत्ता का स्वादिष्ट मध्यान्ह भोजन
Image
"मध्यप्रदेश हाइब्रिड नवकरणीय ऊर्जा एवं एनर्जी स्टोरेज नीति" लागू करने का निर्णय इन्दिरा गाँधी समाजसेवा पुरस्कार की राशि एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का अनुसमर्थन, मंत्रि-परिषद के निर्णय
Image