कान्हा टाइगर सफारी / धोनी परिवार समेत कान्हा में 6 घंटे घूमे, 10 मिनट तक बाघ का दीदार किया

  •  धोनीमहेंद्र सिंह पत्नी साक्षी के साथ 4 दिन के लिए कान्हा नेशनल पार्क आए हैं

  • धोनी को देखने के लिए कान्हा के मुक्की गेट पर फैंस की भीड़ जुट रही है

    धोनी परिवार समेत कान्हा के लिए इमेज परिणामबालाघाट. मिस्टर कूल कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को लगभग सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कान्हा नेशनल पार्क का भ्रमण किया। जिप्सी में सवार 7 सदस्यों के साथ उन्हें मुक्की मार्ग पर सूअरखार प्वॉइंट पर टाइगर के दीदार हुए। लगभग 10 मिनट तक टाइगर को निहारने के बाद धोनी की टीम कान्हा पार्क में भ्रमण करती रही। इस दौरान पार्क प्रबंधन की ओर से फील्ड डायरेक्टर कृष्ण मूर्ति ने धोनी से मुलाकात की और कान्हा पार्क के बारे में जानकारी दी।


    धोनी बुधवार को सुबह 6 बजे घूमने के लिए निकले। उन्होंने कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से पार्क का भ्रमण किया। उनके साथ पत्नी साक्षी के अलावा दोस्त भी जिप्सी में सवार थे। धोनी 4 दिन के लिए कान्हा नेशनल पार्क आए हैं। ये उनका निजी दौरा है। इसलिए उन्होंने पुलिस-प्रशासन से किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं ली। हालांकि, बालाघाट पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। वहीं, धोनी से मिलने और देखने के लिए कान्हा के मुक्की गेट पर उनके चाहने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है।