मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण, अंतिम रिहर्सल देखने कलेक्टर और डीआईजी पहुंचे

  • 26 जनवरी पर मुख्य समारोह सुबह 9 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा

  • गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर भी मुख्यमंत्री कमलनाथ झंडा वंदन करेंगे

    कलेक्टर और डीआईजी ने बाकलीवाल से चर्चा की। के लिए इमेज परिणामइंदौर. गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। 26 जनवरी पर मुख्य समारोह सुबह 9 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव और डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र नेहरू स्टेडियम पहुंची और यहां रिहर्सल का जायजा लिया। 


    26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रमों के लिए शुक्रवार को अंतिम बार रिहर्सल की गई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का अभ्यास किया गया। अंतिम अभ्यास को देखने कलेक्टर, एडीजी और डीआईजी नेहरू स्टेडियम पहुंचे और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीआईपी प्रोटोकॉल के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके पहले कलेक्टर ने समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट में सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इसमंे तय किया गया कि विभिन्न स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।


    कांग्रेस कार्यालय में भी करेंगे झंडा वंदन
    मुख्यमंत्री 26 जनवरी को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर भी झंडा वंदन करेंगे। इसे लेकर कलेक्टर और डीआईजी ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ मुख्यमंत्री के गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासन और कांग्रेसजनों में समन्वय कैसे बने उसको लेकर चर्चा की। कलेक्टर और डीआईजी ने रूट, ट्रैफिक और ध्वजारोहण स्थल को लेकर संबधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।