सीहोर/रेहटी, बुदनी एवं नसरुल्लगंज नगरपरिषद की आरक्षण कार्यवाही संपन्न



   नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2019-20 के लिए वार्डों का आरक्षण करने के लिए नगर परिषद रेहटी, बुदनी एवं नसरुल्लागंज की आरक्षण कार्यवाही कलेक्टर श्री अजय गुप्ता द्वारा मनोनित प्राधिकृत अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री ब्रजेश सक्सेना, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीहोर श्री संदीप श्रीवास्तव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी रेहटी, बुदनी एवं नसरुल्लागंज की उपस्थिति में पूर्ण कर ली गई। वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के दौरान जिन नगरीय निकायों में लाड द्वारा आरक्षण की पर्ची 8 वर्षीय बालिका अवनी पंवार द्वारा निकलवाई गई।
      नगरपरिषद बुदनी में वार्डों के लिए- वार्ड क्रमांक -1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक -2 अनाराक्षित महिला, वार्ड क्रमांक -3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक -4 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक -5 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक -6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक -7 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक -8 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक -9 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक -10 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक -11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक -12 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक -13 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक -14 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक -15 अनुसूचित जाति महिला शामिल हैं।
     नगरपरिषद नसरुल्लागंज में वार्डों के लिए- वार्ड क्रमांक-1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक-2 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक-3 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-4 अन्‍य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक-5 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक-6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक-7 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-8 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक-9 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक-10 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक-11 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-13 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक-15 अनारक्षित मुक्त शामिल हैं।
      नगरपरिषद रेहटी में वार्डों के लिए- वार्ड क्रमांक-1 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक-2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक-3 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक-4 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक-5 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-6 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक-7 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-8 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक-9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक-10 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-11 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-13 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक-14 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त एवं वार्ड क्रमांक-15 के लिए अनुसूचित जनजाति मुक्त शामिल हैं।