बंगाल में दो लोगों की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची
तबलीगी कार्यक्रम में शामिल हुए 10 लोगों को जम्मू में पृथक रखा गया
आंध्र प्रदेश में 43 नये मामले सामने आये
नई दिल्ली: Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) से अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1637 पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 386 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से 133 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउऩ जारी है. 21 दिनों का लॉकडाउऩ 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | पुष्ट मामले | ठीक हुए / माइग्रेट हुए | मृत्यु |
---|---|---|---|
अंडमान एवं निकोबार | 10 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 83 | 1 | 0 |
बिहार | 23 | 0 | 1 |
चंडीगढ़ | 13 | 0 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 9 | 0 | 0 |
दिल्ली | 120 | 6 | 2 |
गोवा | 5 | 0 | 0 |
गुजरात | 74 | 5 | 6 |
हरियाणा | 43 | 21 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 3 | 0 | 1 |
जम्मू एवं कश्मीर | 55 | 2 | 2 |
कर्नाटक | 101 | 8 | 3 |
केरल | 241 | 23 | 2 |
लद्दाख | 13 | 3 | 0 |
मध्य प्रदेश | 47 | 0 | 3 |
महाराष्ट्र | 302 | 39 | 9 |
मणिपुर | 1 | 0 | 0 |
मिज़ोरम | 1 | 0 | 0 |
ओडिशा | 4 | 0 | 0 |
पुदुच्चेरी | 1 | 0 | 0 |
पंजाब | 41 | 1 | 3 |
राजस्थान | 93 | 3 | 0 |
तमिलनाडु | 124 | 4 | 1 |
तेलंगाना | 94 | 1 | 3 |
उत्तराखंड | 7 | 2 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 103 | 14 | 0 |
पश्चिम बंगाल | 26 | 0 | 2 |
भारत में कुल मामले | 1,637 | 133 | 38 |
* यह सूची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 1 अप्रैल, 2020 को 0900 बजे (IST) अपडेट की गई है... सूची में LIVE अपडेट पढ़ने के लिए https://www.mohfw.gov.in/ पर क्लिक करें... |