मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी

कांग्रेस के बड़ामलहरा से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोधी ने रविवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रद्युम्न सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।


 भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी


सीएम शिवराज ने मिठाई खिलाकर पार्टी में प्रद्युम्न का स्वागत किया। अब उनके मंत्री बनाए जाने के कयास भी लगाए जाने लगे हैं, क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उमा भारती ने बुंदेलखंड और लोधी समाज की अनदेखी के आरोप लगाए थे। इसी को देखते हुए अब उनके मंत्री बनने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। 


प्रद्युम्न सिंह भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बंगले पर पहुंचे। यहां बातचीत होने के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। प्रद्युम्न ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। 


उन्होंने कहा कि शिवराज ने विकास किया है। हम चाहते थे कि हमारे क्षेत्र में विकास हो। हमारे यहां पलायन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ सिर्फ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे। वो सिर्फ वहीं काम करने में लगे थे।


 


 


Popular posts
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, मंत्रियों में विभागों के बंटवारे पर कहा- अभी एक-दो दिन और वर्क आउट करूंगा
Image
मध्य प्रदेश:सरपंच पति की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क पर बैठ की परिजनों से बात। 
Image
5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन: चांदी की 22.6 किलो की ईंट, जिससे मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव,शिवराज कैबिनेट विस्‍तार समारोह में थे मौजूद,मंडराने लगा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वायरस के संक्रमण का खतरा
Image