58 हजार 928 किसानों से 473 करोड़ 31 लाख रुपये की 26 लाख 07 हजार 707 क्विंटल धान की हुई खरीदी

collector deepak arya ठ ॠ  लिठ  ठ मॠ ठ  परिणामकिसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए जिले में 04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। 17 जनवरी 2020 तक 167 केन्द्रों पर 58 हजार 928 किसानों से 473 करोड़ 31 लाख 02 हजार 913 रुपये मूल्य की 26 लाख 07 हजार 707 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों द्वारा सतत खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है। 
    कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के निर्देशों एवं नियमों के अनुसार किसानों से धान की खरीदी करें। किसानों से एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी करें। किसानों से खरीदे गये धान का तेजी से परिवहन करायें और किसानों का भुगतान तत्परता से करायें। अब तक किसानों को 102 करोड़ 50 लाख 73 हजार 213 रुपये की राशि का भगुतान कर दिया गया है। अब तक 16 लाख 33 हजार  क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है।     
        इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के एक लाख 16 हजार 88 किसानों का पंजीयन किया गया है। शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।


Popular posts
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव,शिवराज कैबिनेट विस्‍तार समारोह में थे मौजूद,मंडराने लगा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वायरस के संक्रमण का खतरा
Image
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, मंत्रियों में विभागों के बंटवारे पर कहा- अभी एक-दो दिन और वर्क आउट करूंगा
Image
मध्यप्रदेश कैबिनेट : महत्वपूर्ण विभागों के साथ सिंधिया खेमे को मिली 41 फीसदी हिस्सेदारी
Image
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image