भारत पर्व के अवसर पर जनसंपर्क विभाग शिवपुरी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी -


   गणतंत्र दिवस की संध्या पर मानस भवन में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को दर्शाया गया। साथ ही वर्षभर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया सहित जिले के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारत पर्व कार्यक्रम देखने के लिए आने वाले शहर के नागरिकों ने भी प्रदर्शनी देखी और शासन की योजनाओं को जाना।
    स्वराज संस्थान एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से यह प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के 150 वी जयंती वर्ष की थीम रखी गई। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में महात्मा गांधी जी के भ्रमण के चित्र प्रदर्शित किए गए।
 



Popular posts
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, मंत्रियों में विभागों के बंटवारे पर कहा- अभी एक-दो दिन और वर्क आउट करूंगा
Image
मध्य प्रदेश:सरपंच पति की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क पर बैठ की परिजनों से बात। 
Image
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में सम्मिलित।
Image