कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने ध्वजारोहण किया।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। कांग्रेस की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ध्वजारोहण के पूर्ण वंदे मातरम्, विजय विश्व तिरंगा प्यारा गीत का गायन हुआ। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान जन-गण-मन का गायन हुआ। श्री शेखर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेशवासियों के लिए संदेश का वाचन किया। कार्यालय में उपस्थित कांग्रेसजनों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा परस्पर एक-दूसरे ने गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, कांग्रेस पदाधिकारीगण रामेश्वर नीखरा, गोविंद गोयल, प्रकाश जैन, सै. साजिद अली, राजीव सिंह, डाॅ. महेन्द्र सिंह चौहान, मो. सलीम, डाॅ. सत्येन्द्र यादव, मांडवी चौहान, अभय दुबे, भूपेन्द्र गुप्ता, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।