कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजस्व खनिज वसूली में हुआ इजाफा

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के लिए इमेज परिणामकलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के  दिशा निर्देशन एवं उचित मार्गदर्शन में खनि अधिकारी श्री एसके निर्मल (खनिज शाखा) जिला मुरैना द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक करोड़ अस्सी लाख नौ हजार सौ तिरेसठ रूपये अधिक का खनिज राजस्व वसूल कर खनिज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।   
    वित्तीय वर्ष 2018-19 में माह जनवरी 2019 तक कुल 3,19,00,779/- रूपये का खनिज राजस्व वसूल किया गया था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में माह जनवरी 22 जनवरी 2020 तक 5,04,10,242/- रूपये का खनिज राजस्व वसूल किया गया, जो पिछले वर्ष से एक करोड़ पिच्यासी लाख नौ हजार चार सौ तिरेसठ रूपये अधिक है। कलेक्टर द्वारा खनिज अधिकारी को अधिक से अधिक खनिज राजस्व वसूल करने हेतु और प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।