मध्य प्रदेश / सीहोर के प्रोफेसरों ने बनाई सोलर कार, एक बार चार्ज होने के बाद 80 किमी चल सकेगी

  • ईंधन की बचत और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से  प्रोफेसरों ने इस कार को ईजाद किया है

  • चार यात्रियों को लेकर कार 60 किमी की रफ्तार से एक बार में 80 किमी का सफर कर सकती है

    सीहोर (बलजीत सिंह ठाकुर). ईंधन की बचत और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने एक ऐसी कार ईजाद की है, जो साैर उर्जा से चलेगी। चार यात्रियों को लेकर यह कार 60 किमी की रफ्तार से एक बार में 80 किमी तक का सफर कर सकती है। इसकी शुरुआती लागत करीब 95 हजार 200 रुपए होगी। मैकेनिकल विभाग के प्रो. संजय कलरैया ने बताया कि यदि सौर ऊर्जा से बैटरी चार्ज ना हो तो इसे बिजली से भी चार्ज किया जा सकता है।


    प्रो. कलरैया ने बताया कि इस कार में कुछ और बदलाव किए जाएंगे। इसमें वर्तमान औसत गति जो 60 किमी प्रति घंटा है, उसे अब 80 किमी प्रति घंटा किया जा रहा है। बैटरी क्षमता अभी 80 किमी है, जिसे अब 200 किमी करने पर काम चल रहा है। अभी केवल कार की छत पर सोलर पैनल लगाया गया है। अब इसके बोनट और पीछे भी पैनल जोड़ने पर काम किया जा रहा है। इसका पेटेंट कराया जाएगा।