मध्यप्रदेश / गृहमंत्री बाला बच्चन बोले- दिल्ली में भाजपा की सरकार तो नहीं बनेगी, कांग्रेस को लेकर कुछ नहीं कहा

  • सेवादल के कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री

  • कृषि मंत्री बोले- एक साल में प्रदेश सरकार ने 20 लाख किसानों का कर्ज माफ किया

    सेवादल के कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के लिए इमेज परिणामइंदौर. गृहमंत्री बाला बच्चन ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा की सरकार वहां नहीं बन सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य जिन प्रदेशों में चुनाव होने वाले हैं, वहां भी भाजपा अब नहीं जीतने वाली। हालांकि, दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की जीत पर गृहमंत्री ने कुछ नहीं कहा। वे सोमवार को यहां सेवादल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कहा- सेवादल कांग्रेस के लिए बहुत ही मजबूत दल है। यहां हमारी सेवादल से चर्चा हुई है। सेवादल के कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जा रही है। 


    भोपाल के बाद इंदौर में आयोजित सेवा दल के कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की। कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि उनकी सरकार 20 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है और अगले चरण में बचे हुए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने पूछा कि 15 साल में शिवराज सरकार ने एक भी किसान का कर्ज माफ किया? दूसरे चरण में 50 हजार से एक लाख तक का चालू खाता वाले किसानाें का कर्ज माफ किया जाएगा। यदि प्रथम चरण में कुछ किसान बच गए हैं तो उनका भी कर्जमाफ होगा। मुख्यमंत्री की मंशा है कि पूरे प्रदेश में कोई भी माफिया आमजन से छलावा नहीं कर सके। उसकी गाढ़ी कमाई को डकार नहीं सके। इस कार्रवाई से जनता खुश है, वहीं माफियाओं में भय का माहौल है।


    सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी
    स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्‌डी है। हर सुख-दुख में हम सबसे पहले सेवा दल को याद करते हैं। सेवा दल मजूबत हाेगी ताे कांग्रेस मजबूत हाेगी। उन्हाेंने कहा कि दूसरे चरण में कर्जमाफी के लिए उनकी विधानसभा में सभी मंत्री जा रहे हैं और किसानों के कर्जमाफी के दूसरे चरण को फायदा देने की कोशिश की जा रही है।