मंत्री श्री हर्ष यादव ने रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली,’दिए बेहतर उपचार के निर्देश’

    नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव ने आज हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार करवा रहे सागर निवासी श्री धनप्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी भी उनके साथ थे। मंत्री श्री यादव करीब एक घंटे तक अस्पताल में रुके। उन्होंने चिकित्सकों से रोगी के इलाज के बारे में चर्चा भी की। उन्होंने रोगी के परिजनों से भी बात की और उन्हें बताया कि  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ  को घटना की जानकारी दी गई है।
    श्री धन प्रसाद अहिरवार के इलाज में धन राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।सबसे बेहतर उपचार व्यवस्था की जाएगी। 
    मंत्री श्री यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहें तो अन्य संस्थान में भी उपचार करवाया जा सकता है।
    परिजन ने हमीदिया अस्पताल में चल रहे उपचार पर संतोष व्यक्त किया।रोगी के सहायतार्थ एक लाख रुपए की राशि दी गई है। मंत्री श्री यादव को डीन डॉ आदित्य अग्रवाल ने रोगी के उपचार के संबंध में जानकारी दी।  अधीक्षक डॉ अरुण श्रीवास्तव  और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।


Popular posts
बड़वानी/1983 से अंचल के बहु कुष्ठ विकृति वाले मरीजों का आश्रय है आशाग्राम
Image
बुरहानपुर/प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
Image
उज्जैन/जल जीवन मिशन जल संरक्षण हेतु जल क्रान्ति अभियान
Image
छिन्दवाड़ा /मुख्यमंत्री श्री नाथ भरतादेव चंदनगांव में प्रदेश के पहले केन्द्रीकृत रसोईघर ''''अक्षय पात्र मेघा किचन'''' का मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे भूमिपूजन, आगामी शिक्षण सत्र से जिले की शासकीय शालाओं के 15 हजार से अधिक, विद्यार्थियों को मिलेगा उत्तम गुणवत्ता का स्वादिष्ट मध्यान्ह भोजन
Image
"मध्यप्रदेश हाइब्रिड नवकरणीय ऊर्जा एवं एनर्जी स्टोरेज नीति" लागू करने का निर्णय इन्दिरा गाँधी समाजसेवा पुरस्कार की राशि एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का अनुसमर्थन, मंत्रि-परिषद के निर्णय
Image