मप्र / मंत्री गोविंद सिंह बोले - सिंधिया मप्र कांग्रेस अध्यक्ष बने तो इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी

  • राजगढ़ में भाजपाई और कलेक्टर के बीच झड़प को लेकर कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है

  • सिंह समर्थक के यहां बुलावे पर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला बोला

    govind singh rajput के लिए इमेज परिणामइंदौर. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यदि सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी। उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जान आएगी और पार्टी को नई ताकत मिलेगी। इस दौरान वे दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की गुटबाजी पर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि कहा की कहां नहीं है गुटबाजी। सिंह अपने समर्थक के वैशाली नगर निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। 


    दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जिम्मेदारी पर परिवहन मंत्री ने कहा कि पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मुझ पर विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। राजगढ़ में भाजपाई और कलेक्टर के बीच झड़प को लेकर कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया, उसका जवाब कलेक्टर ने उन्हें दिया। आंदोलन करने के पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपने 15 साल के इतिहास के बारे में देखना चाहिए, जो उन्होंने अधिकारियों के साथ किया वह ठीक नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि अभी एक साल ही सरकार को हुआ है। ऐसे में कहां का भ्रष्टाचार हुआ और वे कहां का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर उल्टे आरोप लगा दिए।