नीमच / नपा का कार्यकाल खत्म होने के 26 दिन बाद कलेक्टर को सौंपी कमान, अधूरे निर्माण कार्यों को मिलेगी गति

  • जिले की 11 नगर परिषद में निकाय चुनाव होने तक संबंधित विकासखंड के एसडीएम संभालेंगे जिम्मेदारी

  • कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह गए ,ब्रिज व सड़क के काम तेजी से होंगे

    नगरपालिका नीमच के लिए इमेज नतीजेनीमच. नगरपालिका नीमच का कार्यकाल खत्म होने के 23 दिन बाद प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासक की नियुक्त कर दी। अब नपा की कमान कलेक्टर के हाथों में रहेगी। जिले की 11 नगर परिषद में प्रशासक की एसडीएम को प्रशासक नियुक्ति किया है।



    नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय के उप सचिव उमेश कुमार सिंह ने प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए। इसमें नगर पालिक/नगर परिषद के चुनाव होने और कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन प्रशासक के हाथों में रहेगा। जिले में नगरपालिका नीमच व 11 नगर परिषद के लिए नवंबर-दिसंबर-2019 में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होना थी। जो समय पर नहीं हो पाई। इधर 5 से 7 जनवरी के बीच सभी 12 निकायों को कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद परिषद की कमान संबंधित सीएमओ के हाथों में थी। अब शुक्रवार व शनिवार तक सभी प्रशासक संबंधित नपा व नप की कमान अपने हाथों में ले लेंगे। नपा नीमच की बात करें तो 1988 से 1994 तक प्रशासक ने ही चलाया था। अंतिम प्रशासक मनु श्रीवास्तव रहे थे। उसके बाद से 7 जनरवरी 2020 तक परिषद का कार्यकाल रहा।


    1949 के बाद से तीन बार प्रशासक के हाथ में रही कमान



    • नीमच नपा का गठन 1949 को हुआ और 31जनवरी-1949 को पहले नपाध्यक्ष रघुनंदनप्रसाद वर्मा बने थे। वे 25 मई-1955तक अध्यक्ष रहे।

    • 31 जनवरी-1949 से 4 मार्च-1961 तक तो कमान अध्यक्ष के हवाले रही।

    • पहली बार 5 मार्च-1961 में तत्कालीन एसडीओ मनीष बहल प्रशासक नियुक्त हुए। 24 मार्च-1965 तक अलग-अलग प्रशासक रहे।

    • 24 मार्च-1965 से 3 जनवरी-1974 तक फिर अध्यक्ष, लेकिन 3 जनवरी-1974 से 14अक्टूबर-1983 तक प्रशासक ने कमान संभाली।

    • 14 अक्टूबर 1983 से 17 फरवरी-1988 तक अध्यक्ष कांग्रेस के अरविंद चौपड़ा रहे। तीसरी बार 17 फरवरी-1988 से 29 दिसंबर-1994 तक प्रशासक नियुक्त रहे।

    • अंतिम प्रशासक मनु श्रीवास्तव ने काम संभाला था। उसके अध्यक्ष के हवाले रही।