साँची पार्लर की जांच दूसरे उत्पाद भी बिकते हुए पाए गए "शुद्ध के लिए युद्ध"


    खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दुग्ध संघ के कर्मचारियों और सुपरवाइजर के साथ भोपाल के विभिन्न स्थानों के 25 से अधिक साँची पार्लर की जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को लगभग सभी साँची पार्लर पर साँची दुग्ध संघ के उत्पादों के साथ अन्य खाद्य सामग्री सहित अखाद्य सामग्री, घरेलू सिलेंडर, पान मसाला, सिगरेट विक्रय होते पायी गयी।
   कई साँची पार्लर पर फ़ूड लाइसेंस /रेजिस्ट्रेशन भी नही पाया गया। विभाग के अधिकारियों ने साँची के दूध, घी, सहित 4 उत्पादों के सैंपल भी जांच हेतु लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग अनियमितता  पाये जाने वाले साँची पार्लर की सूची कार्यवाही के लिए सीईओ दुग्ध संघ को भेजेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वर्मा ने बताया  की भोपाल जिला दूध, मावा, पनीर सहित अन्य सभी खाद्य पदार्थों के 670 से अधिक नमूने लेकर कार्यवाही  करने में प्रदेश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिदिन दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों के साथ घरेलू उपयोग की सभी खाद्य सामग्रियो की भी जाँच कर रहे है।
 



Popular posts
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव,शिवराज कैबिनेट विस्‍तार समारोह में थे मौजूद,मंडराने लगा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वायरस के संक्रमण का खतरा
Image
मध्यप्रदेश कैबिनेट : महत्वपूर्ण विभागों के साथ सिंधिया खेमे को मिली 41 फीसदी हिस्सेदारी
Image
5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन: चांदी की 22.6 किलो की ईंट, जिससे मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी
Image
मप्र में बांस मिशन :कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- बांस मिशन बेराजगारों और महिलाओं के लिए उपयोगी, इसलिए योजना को कृषि विभाग से जोड़ा जाए
Image
स्वास्थ्य विभाग:बुरहानपुर में ही मिल रही अब पॉजिटिव की कंफर्म रिपोर्ट।
Image