शुद्ध के लिए युद्ध से मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 केबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति मे जे.पी अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

 



 

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचोरी ने बच्चों को  पल्स  पोलियो की  दवाई पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर म.प्र.शासन के 6 कैबिनेट मंत्री   जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसी सिलावट ,श्रम मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजस्व और परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत,महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी,खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रधुम्न सिंह  तोमर,पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत  आदि भी उपस्थित थे ।
    पल्स पोलियो अभियान के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
    कार्यक्रम स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य और श्री सुरेश पचौरी के विशेष आथित्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपने हस्ताक्षर  कर अभियान में  समर्थन भी किए।
        इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की दो बूंदे बच्चों के जीवन को स्वस्थ सुरक्षित और उज्जवल बनाती हैं 
    5 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाने से बच्चा पूर्णता पोलियो की बीमारी से दूर रहता है। श्री सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध जैसा अभियान चलाया जा रहा है यह पूरे देश में एक मिसाल है इस अभियान ने देश में प्रदेश की छवि को अलग तरीके से प्रस्तुत किया है ।
     श्री सिंधिया ने कहा कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में स्वास्थ्य मंत्री  सिलावट ने  जो मेहनत की उससे अब तो यह कहावत चरितार्थ होने लगी है कि "जब तक है सिलावट - नहीं होगी मिलावट,"  का यह वचन वाक्य हर जगह दिखाई देने लगा है।
    बेहतर स्वास्थ्य से बेहतर भविष्य की कामना संभव है जब खाद पदार्थों की शुद्धता रहेगी तो बीमारी  भी कम होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान लगातार चलते रहना चाहिए।
     पल्स पोलियो अभियान के संबंध में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। हर वर्ष  5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा अवश्य पिलाएं परिवार को जागृत करें आसपास कॉलोनी में कोई बच्चा इस अभियान में छूटने ना पाए।
      लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग 3 दिनों में 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलायेगा , इस अभियान को हमने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया है।
पोलियो की बीमारी से प्रदेश को पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है इस अभियान के बाद जो  बीमारी की कुछ भी संभावनाये  होगी उसको भी समाप्त कर दिया जाएगा।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जे.पी. अस्पताल को प्रदेश का आदर्श हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं आने वाले 1 वर्ष में जेपी अस्पताल को प्रदेश का आदर्श हॉस्पिटल बनाया जाएगा ।
    इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जेपी अस्पताल में आम जनता इलाज के लिए आती है प्रत्येक दिन हजारों व्यक्ति यहां इलाज कराने आते हैं यहां पर ऐसी सुविधाएं होना चाहिए कि कोई डॉक्टर अमेरिका मुंबई, दिल्ली में बैठा है तो वहीं से निर्देशित कर रोबोटिक पद्धति से इलाज और ऑपरेशन कर सके। हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि आधुनिक स्वस्थ्य सुविधाएं आम जनता को उपलब्ध हो ।कार्यक्रम में सिविल सर्जन श्रीमती अल्पना ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई गई। अतिथियों द्वारा इसके बाद जेपी अस्पताल नवजात बच्चों के लिए पीआईसीयू केंद्र,  ब्लड केंद्र और मॉड्यूलर ओटी का भी लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला ,खाध आयुक्त राजीव दुबे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे