भोपाल / न मेयर, न पार्षद; अब अफसर ही नगर सरकार; नगर निगम में संभागायुक्त बनीं प्रशासक

रैली के रूप में आए महापौर आलोक शर्मा। निगमायुक्त को उन्होंने सरकारी गाड़ी की चाबी सौंपी। के लिए इमेज नतीजेभोपाल. भोपाल, इंदौर व जबलपुर नगर निगम का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। यहां नगरीय निकायों में संभागायुक्तों को प्रशासक बनाया गया है। पांच अन्य निकायों में प्रशासक की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए। भोपाल नगर निगम में संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव प्रशासक होंगी। छिंदवाड़ा नगर निगम में कलेक्टर को कमान सौंपी गई है। विदिशा जिले की शमशाबाद नप, होशंगाबाद जिले की बनखेड़ी नप में भी प्रशासक की नियुक्ति संबंधी आदेश हो गए हैं।


नगर निगम परिषद के कार्यकाल का समापन भी ड्रामे से भरपूर रहा। महापौर आलोक शर्मा रैली के रूप में निगम मुख्यालय आए और निगमायुक्त बी विजय दत्ता को गाड़ी की चाबी सौंप दी। इस दौरान निगम परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान भी मौजूद थे। इसके पहले महापौर ने 74 बंगला स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया।


अंतिम दिन एमआईसी ने पारित किए अहम प्रस्ताव  



  • गैस लाइन बिछाने के लिए खुदाई पर सहमति

  • मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ट्रैफिक को बीआरटी कॉरिडोर के भीतर संचालन की अनुमति

  • बावड़ियाकला आरओबी का नामकरण बाबूलाल गौर के नाम पर किया जाए

  • लोहा मंडी के लिए कान्हासैंया में भूमि आवंटित करने के लिए शासन से अनुरोध

  • टीटी नगर में दुष्यंत कुमार की प्रतिमा स्थापना को अनुमति।

    पांच साल की बड़ी उपलब्धियां...



    • केबल स्टे ब्रिज

    • हबीबगंज आरओबी

    • स्मार्ट सिटी की पहली सूची में स्थान

    • स्वच्छतम राजधानी का खिताब, दो बार देश में दूसरा स्थान

    • न्यू मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ में मल्टीलेवल पार्क

      अब एमआईसी और परिषद के अधिकार संभागायुक्त के पास 


      भोपाल नगर निगम परिषद का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही भोपाल की संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव को प्रशासक बनाया गया है। महापौर परिषद यानी एमआईसी और निगम परिषद दोनों के अधिकार संभागायुक्त के पास होंगे। अब आपके घर के आसपास की और रोजमर्रा की पानी, सीवेज जैसी समस्याओं के लिए सीधे नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।




      वार्ड प्रभारी का मोबाइल नंबर  वार्ड 1 से 66 तक 9425601301 से 66 तक, इसके आगे वार्ड 67 से 85 तक के वार्ड प्रभारी का मोबाइल नंबर 7587596067 से 85 तक।
      जोनल अधिकारी का नंबर - 9424499901 से 9424499919 तक।(अंतिम दो डिजिट जोन नंबर)


       







Popular posts
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव,शिवराज कैबिनेट विस्‍तार समारोह में थे मौजूद,मंडराने लगा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वायरस के संक्रमण का खतरा
Image
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, मंत्रियों में विभागों के बंटवारे पर कहा- अभी एक-दो दिन और वर्क आउट करूंगा
Image
मध्यप्रदेश कैबिनेट : महत्वपूर्ण विभागों के साथ सिंधिया खेमे को मिली 41 फीसदी हिस्सेदारी
Image
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image