राम मंदिर के साथ बनेगा राम वन पथ गमन, इसके लिए होगा ट्रस्ट का निर्माण, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

  • चित्रकूट से अमरकंटक तक बनाए जाने वाले राम वन पथ गमन का काम जल्द ही शुरु होगा

  • अयोध्या में राम मंदिर के साथ मध्यप्रदेश में राम वन पथ गमन बनाया जाना प्रस्तावित

    चित्रकूट से अमरकंटक तक बनाए जाने वाले राम वन पथ गमन का काम जल्द ही शुरु होगा। के लिए इमेज नतीजेभोपाल . चित्रकूट से अमरकंटक तक बनाए जाने वाले राम वन पथ गमन का काम जल्द ही शुरु होगा। अयोध्या में राम मंदिर के साथ मध्यप्रदेश में राम वन पथ गमन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सरकार ट्रस्ट का निर्माण करने जा रही है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। साथ ही अध्यात्म, संस्कृति और पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के मंत्री इसके सदस्य होंगे। इस मामले को मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। राम वन पथ गमन में करीब 700 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। इसके लिए कहां से राशि जुटाई जाए, इस बारे में चर्चा चल रही है। शुरुआत में काम शुरू करने के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (डीएमएफ) से राशि लिए जाने पर सहमति बन गई है। अभी तक इस मद की राशि का उपयोग सिर्फ जिस जिले से यह राशि इकट्ठा होती थी उसी जिले में उसका उपयोग होता था। डीएमएफ में करीब 1000 करोड़ रुपए की राशि है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार इस फंड का उपयोग राम वन पथ गमन के साथ मंदिरों के जीर्णोद्धार में भी किया जा सकेगा। फिलहाल वित्तीय स्थिति ठीक न होने से राम वन पथ गमन के लिए राशि कहां से जुटाई जाए। सरकार के सामने यह बड़ी चुनौती है। इसी से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है। 


    आगामी बजट में 22 करोड़ रुपए का था प्रावधान : सरकार की पहले राम वन पथ गमन को बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) तर्ज पर शुरू करने की भी योजना थी और लेकिन इसमें तेजी नहीं आ पाई। सरकार ने पिछले बजट में 22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। आगामी बजट में भी सरकार इस काम के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है। राम वन गमन पथ चित्रकूट से शुरू होेकर अमरकंटक तक 350 किलोमीटक में बनाया जाना प्रस्तावित है। इस पथ के निर्माण के लिए पन्ना, कटनी, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, शहडोल और अमरकंटक सहित कुल नौ स्थान चिह्नित किए गए हैं।


    इन स्थानों के आसपास की प्रमुख धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण जगहों को भी प्रोजक्ट में प्रमुखता से शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट के अनुसार चित्रकूट से अमरकंट तक के 9 स्थानों पर पर्यटक सूचना केंद्र, 100 लोगों के लिए डारमेट्री, 500 लोगाें के लिए ध्यान, प्रार्थना हॉल, वाइफाई युक्त रास्ते, ऑडियो-विजुअल सेंटर, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसी के साथ मंदिरों को पब्लिक प्लाजा से जोड़ने का भी प्रस्ताव शामिल है। विभिन्न स्थानों के श्राइन कॉम्पलेक्स में रिटेल शॉप, रेस्तरां, बोर्डिंग सुविधा आदि शामिल रहेगी।


    हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने की भी योजना
    जिन स्थानों से राम वन गमन पथ बनाया जाना प्रस्तावित है, वहां हाथ से बनी वस्तुएं और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाया गए सामान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी के साथ विभिन्न स्थानों पर बांस के कॉटेज भी बनाए जाएंगे।


    राम वन गमन पथ के निर्माण का काम जल्दी ही शुरू हो। इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। श्रीलंका में सीता माता मंदिर का निर्माण कराए जाने की भी प्रक्रिया जारी है।’ -पीसी शर्मा, मंत्री, अध्यात्म विभाग