भोपाल / समाजहित मे सक्रियता से काम कर रही मछुआ काग्रेंस: मछुआ काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष श्री भवरिया

award ceremony के लिए इमेज नतीजेप्रदेश मे माझी मछुआ समाज को उसके वंशानुगत धंधे मछली पालन नाव चालन सिंघाडा़ की जल खेती आदि के साथ ही माझी जाति के रुप मे सम्पूर्ण समाज को कैसे आरक्षण मिले इसे लेकर  मछुआ काग्रेंस के प्रदेशाध्यक्ष श्री सदाशिव भवरिया भोपाल मे लगातार सक्रीय है इस संबंध मे 3 मार्च को काग्रेंस के केद्रिय प्रभारी श्री दीपक बावरिया से जहा उनकी महत्वपूर्ण बैठक हुई और समाज हितैषी अनेको मुद्दो पर सहमति बना कर श्री बावरिया ने उन्हे क्रियान्वयन के लिऐ संबंधित  मंत्रियो को सुझाव देने के साथ काग्रेंस संगठन की ओर से पत्र लिख कर भेजे। तो वही श्री भवरिया के नेतृत्व मे मछुआ काग्रेंस के शीर्ष मंडल की 5 मार्च को प्रदेश प्रभारी श्री बावरिया से पुनःभोपाल मे बैठक कराई गई जिसमे सुझाव दिया गया कि काग्रें शासन मे मछुआ नीति बनाई जाने के वास्ते बनी मंत्री परिषद की उप समिति मे मछुआरो का जमीनी  प्रतिनिधित्व भी होना चाहिऐ। अतः सर्व सम्मति से तय होने पर श्री बावरिया ने मछुआ काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष श्री भवरिया को उक्त समिति की बैठको मे विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप मे आमंत्रित करने का सुझाव संगठन की ओर से माननीय मुख्यमंत्रीजी सहित मछली पालन मंत्री को भेजा है। 
 मछुआरो की प्रतिनिधी संस्था म. प्र.मत्स्य सहकारी महासंघ जिसका अंतिम चुनाव 1996 मे हुआ था और अब पिछले 19 वर्षो से इस संस्था पर अधिकारी कब्जा जमाऐ बैठे है जिसके चुनाव करा कराऐ जाने की पुरजोर तरीके से मौखिक व लिखीत मांग बैठक मे की गई। तथा इसी आशय के पत्र मछुआ काग्रेंस के शीर्ष मंडल ने सहकारिता मंत्री डा. गोबिंदसिह सहित मछली पालनमंत्री श्री लाखनसिह यादव को भी देकर मत्स्य महासंघ के चुनाव कराने की बात रखी।
मछुआ काग्रेंस का शीर्ष मंडल राजस्व मंत्री श्री गोबिंदसिह से भी मिला और सुझाव दिया कि प्रदेश के बडे़ और मझौले शहरो व कस्बो मे सर्व सुविधा युक्त मछली मार्केट बनाये जाने हेतु स्थानीय निकायो से मांग आने पर आसानी से शासकीय जमीने उपलब्ध कराई जाना चाहिऐ।
संगठन प्रभारी श्री बावरिया ने 13 मार्च को मछुआ काग्रेंस के साथ पुनः समीक्षा बैठक करने का कहा है।
    मछुआ काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष श्री भवरिया के नेतृत्व मे मिले मछुआ काग्रेंस के इस शीर्ष मंडल मे प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वश्री गोवर्धन रायकवार सागर रतन कामरेड बड़वानी प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज सावलिया इंदौर प्रदेश महासचिव व्दय सर्वश्री राकेश बाथम ग्वालियर खिरोधर सोधिया  शहडोल बंटी वर्मा हरदा संजय कहार देवास पुरोषत्तम कहार उज्जैन प्रदेश सचिव व्दय सर्वश्री संजय रायकवार सागर आनंद रायकवार इंदौर मुकेश बाथम भोपाल प्रीतम माझी ग्वालियर श्रीदास रायकवार सागर  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंगल माझी हरदा भोपाल जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम शहडोल जिलाध्यक्ष राजेश सोधिया ग्वालियर शहर राजेद्र बाथम शहडोल शहर अध्यक्ष रुपेद्र सोधिया आदि शामील थे।