मप्र / पांच दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल बेंगलुरु में मिले, मुख्यमंत्री ने लेने भेजा सरकारी हवाई जहाज

  • विधायक बिसाहूलाल सिंह के बेटे तेजप्रताप ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज कराई थी

  • कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अभी भी लापता है, संभावना जताई जा रही है कि ये जल्द लौट आएंगे

  • बेंगलुरू एयरपोर्ट से सरकारी हवाई जहाज से भोपाल रवाना होने से पहले दोनों मंत्रियों के साथ फोट खिंचवाते बिसाहूलाल। के लिए इमेज नतीजेभोपाल। कांग्रेस के लापता तीन विधायकों में से एक बिसाहूलाल सिंह बेंगलुरु में मिल गए हैं। उनके मिलने की खबर लगते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा। मंत्री सुरेंद्र बेंगलुरु-इंदौर की नियमित फ्लाइट से लेकर बिसाहूलाल को इंदौर पहुंचे और यहां से प्रदेश सरकार के एयरक्राफ्ट से उन्हें लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। इंदौर के स्टेट हैंगर पर बिसाहूलाल के स्वागत के लिए गृहमंत्री बाला बच्चन मौजूद थे। अब तीनों एक साथ भोपाल आ रहे हैं, स्टेट हैंगर से तीनों सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने जाएंगे।

  • विधायक विसाहूलाल की आने की सूचना को पुख्ता करने के लिेए पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बेंगलुरु-इंदौर की नियमित फ्लाइट के अंदर से बिसाहूलाल सिंह के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि 'मैं शुरू से ही कांग्रेस के साथ हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा, मेरा पूरा समर्थन कमलनाथ जी के साथ है'  कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अभी भी लापता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच करीब पांच दिन पहले बिसाहूलाल सिंह लापता हो गए थे। उनके बेटे तेजप्रताप ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि बिसाहूलाल को मनाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के कहने पर मंत्री सुरेंद्र सिंह औऱ बाला बच्चन बेंगलुरु गए थे। बिसाहूलाल करीब सात बजे के बाद भोपाल पहुंचेगे। सीधे मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचेगे।

    बेंगलुरू एयरपोर्ट से सरकारी हवाई जहाज से भोपाल रवाना होने से पहले दोनों मंत्रियों के साथ फोट खिंचवाते बिसाहूलाल। के लिए इमेज नतीजेबिसाहूलाल को दिग्विजय सिंह गुट का माना जाता है। बिसाहूलाल 1980 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। अभी तक वे 5 बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री, ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री रहे हैं। वरिष्ठ होने के बाद भी मंत्री नहीं बनाए जाने से कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं।


    शेरा फिर दिल्ली गए वहां से मुंबई पहुंचे


    4 दिन से बेंगलुरु में डटे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा शनिवार को भोपाल लौट आए थे। वे जिस फ्लाइट से लौटे, उसमें भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा साथ थे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा उन्हें सीएम हाउस ले गए। यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शेरा ने कहा कि कमलनाथ राम हैं तो मैं उनका हनुमान हूं। सरकार में उन्हें जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि, देर शाम शेरा फिर दिल्ली चले गए वहां से शेरा रविवार दोपहर  मुंबई पहुंच गए।