कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट, राहुल गांधी बोले- तो फिर भारत में पेट्रोल 69 रुपए क्यों?


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कच्चे तेल की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस स्थिति में भी पेट्रोल 69 रुपए और डीजल 62 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की मांग पर सरकार क्यों ध्यान नहीं दे रही है?


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया में कच्चे तेल की क़ीमतें अप्रत्याशित आंकड़ों पे आ गिरी हैं, फिर भी हमारे देश में पेट्रोल 69 रुपए, डीज़ल 62 रुपए प्रति लीटर क्यों है? इस विपदा में जो दाम घटे, सो अच्छा। कब सुनेगी ये सरकार?


इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करनी चाहिए। खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ''तेल के दामों में अचानक अप्रत्याशित कमी का आना एक ऐतिहासिक मौका है। इतनी कमी कि वह शून्य से भी नीचे जा पहुंचा। एक बार तो ऐसा क्षण आया कि दाम शून्य से 37 डॉलर नीचे चला गया। इसका कारण है कि अमेरिका में इस कच्चे तेल का कोई खरीददार नहीं हैं।


उन्होंने कहा, '' सरकार ने पिछले छह वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क लगाकर 20 लाख करोड़ रुपये अर्जित किए। सवाल यह है कि आप इस लाभ को उपभोक्ता के साथ क्यों बांट नहीं सकते? वह राहत आम उपभोक्ता को क्यों नहीं दे सकते? खेड़ा ने सरकार से आग्रह किया कि इस मुश्किल दौर में आम लोगों को राहत देनी चाहिए।


Popular posts
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image
मध्यप्रदेश कैबिनेट : महत्वपूर्ण विभागों के साथ सिंधिया खेमे को मिली 41 फीसदी हिस्सेदारी
Image
5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन: चांदी की 22.6 किलो की ईंट, जिससे मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी
Image
मप्र में बांस मिशन :कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- बांस मिशन बेराजगारों और महिलाओं के लिए उपयोगी, इसलिए योजना को कृषि विभाग से जोड़ा जाए
Image