व्हाइट हाउस में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शांति पाठ हुआ, राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुजारी को धन्यवाद दिया

  • न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्‌ट ने कराया पाठ

  • रोज गार्डन में हुई इस प्रार्थना सभा में अन्य धर्मों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए

  • व्हाइट हाउस के रोड गार्डन में वैदिक शांति पाठ में पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट।

  •  

  • वॉशिंगटन. अमेरिका में नेशनल प्रेयर डे के अवसर पर लोगों के स्वास्थ्य और सलामती की प्रार्थना के लिए व्हाइट हाउस में पुजारी ने शांति पाठ कराया। रोज गार्डन में हुए वैदिक शांति पाठ में कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की कुशलता की प्रार्थना की गई।

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट को आमंत्रण दिया था। प्रार्थना में अन्य धर्मों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।ब्रहमभट्ट मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शांति पाठ एक ऐसी प्रार्थना है, जिसमें सफलता, दौलत और अन्य किसी चीज की कामना नहीं की जाती है। यह शांति के लिए की जाने वाली सुंदर प्रार्थना है। इसे यजुर्वेद से लिया गया है। यह केवल शांति की बात करती है। आकाश, पृथ्वी, जल, पेड़-पौधों और फसलों में शांति रहे। ओम शांति, शांति, शांति।’’ उन्होंने इस प्रार्थना को अंग्रेजी में भी सुनाया।



राष्ट्रपति ट्रम्प ने हरीश ब्रह्मभट्ट की प्रार्थना पर धन्यवाद दिया।


राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, ‘‘नेशनल प्रेयर डे के दिन अमेरिका बहुत भयानक बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है। अमेरिका ने हर चुनौतीपूर्ण समय में धर्म, आस्था, प्रार्थना और ईश्वर की ताकत पर भरोसा किया है।’’


Popular posts
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव,शिवराज कैबिनेट विस्‍तार समारोह में थे मौजूद,मंडराने लगा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वायरस के संक्रमण का खतरा
Image
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, मंत्रियों में विभागों के बंटवारे पर कहा- अभी एक-दो दिन और वर्क आउट करूंगा
Image
मध्यप्रदेश कैबिनेट : महत्वपूर्ण विभागों के साथ सिंधिया खेमे को मिली 41 फीसदी हिस्सेदारी
Image
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image