मंत्रियों को तात्कालिक रूप से मंत्रालय वल्लभ भवन में कक्ष आवंटित किये गए हैं,शिवराज सरकार के 24 मंत्री करोड़पति, तोमर पर सबसे ज्यादा 20 मामले, 18 मंत्रियों पर एक भी नहीं,

भोपाल. मंत्रिमंडल विस्तार के तहत नए मंत्री बनने वाले दस जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 20 मामले प्रद्युम्न सिंह तोमर पर हैं। वे पिछली कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रहे हैं और बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। तोमर के बाद सर्वाधिक पांच प्रकरण दिमनी विधायक गिर्राज दंडोतिया पर हैं।



मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर


यह खुलासा गुुरुवार को जारी एडीआर की रिपोर्ट में हुआ है। 18 मंत्रियों पर कोई मामला नहीं है। जिन मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं उनमें शुजालपुर के इंदर सिंह परमार पर दो प्रकरण हैं और शेष मंत्रियों पर एक-एक मामला दर्ज है। जिन मंत्रियों पर केवल एक प्रकरण है उनमें एदल सिंह कंसाना, सुरेश धाकड़, ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव, इमरती देवी, रामखेलावन पटेल और ऊषा ठाकुर शामिल हैं। पांच मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। 


दिमनी / मंत्री गिर्राज दंडोतिया


इमरती समेत 4 मंत्री 12वीं पास 
मंत्रिमंडल में चार मंत्री 12वीं पास भी हैं। इनमें भाजपा में शामिल हुई इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह और महेंद्र सिसोदिया शामिल हैं। बृजेंद्र सिंह यादव पांचवीं और एदल सिंह कंसाना आठवीं पास हैं। अटेर के अरविंद सिंह भदौरिया और उज्जैन के मोहन यादव पीएचडी हैं। नौ मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दो मंत्री साक्षर हैं, जिनमें सुरेश धाकड़ व प्रेम सिंह हैं। 


24 मंत्री हैं करोड़पति
नए मंत्रियों में 24 मंत्री करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपए की संपत्ति खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की है। उनके बाद सर्वाधिक संपत्ति 31 करोड़ रुपए की मोहन यादव की है। चार मंत्री लखपति हैं।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रि-परिषद के नवनियुक्त 20 केबिनेट मंत्रियों और 8 राज्य मंत्रियों को तात्कालिक रूप से मंत्रालय वल्लभ भवन में कक्ष आवंटित किये गए हैं।


केबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव को कक्ष क्रमांक 546, श्री बिसाहूलाल सिंह को 545, श्री विजय शाह को 516, श्री जगदीश देवड़ा को 544, श्रीमती यशोधरा राजे सिधिया को 540, श्री भूपेन्द्र सिंह को 543, श्री एदल सिंह कषांना को 542, श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को 541, श्री विश्वास सारंग को 538, डॉ. प्रभुराम चौधरी को 535, श्रीमती इमरती देवी को 537, श्री प्रद्युमन सिंह तोमर को 534, श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया को 536, श्री प्रेमसिंह पटेल को 520, श्री ओम प्रकाश सकलेचा को 519, सुश्री उषा ठाकुर को 518, श्री अरविंद भदौरिया को 517, श्री मोहन यादव को 515, श्री हरदीप सिंह डंग को 514 और श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को कक्ष क्रमांक 513 आवंटित किया गया।


राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाहा को वल्लभ भवन क्रमांक एक में कक्ष क्रमांक 327, श्री इंदर सिंह परमार को 213, श्री राम खेलावन पटेल को 241, श्री राम किशोर कांवरे को 242, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव को 228, श्री गिर्राज डण्डोतिया को 227, श्री सुरेश धाकड़ को 145 एवं श्री ओ.पी.एस. भदौरिया को कक्ष क्रमांक 130 आवंटित किया गया है।


 

Popular posts
मध्य प्रदेश में 'एफआईआर आपके द्वार' प्रोजेक्ट शुरू, थाने से पुलिसकर्मी घर जाकर रिपोर्ट दर्ज करेंगे
Image
मध्य प्रदेश:सरपंच पति की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क पर बैठ की परिजनों से बात। 
Image
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में सम्मिलित।
Image
जबलपुर / आस्था के साथ सुरक्षा और स्वच्छता की मिसाल बनेगा नर्मदा /नर्मदा गौ कुंभ के आयोजन समिति के श्री गौरव भनोत
Image
सिंधिया राजघराने से प्रभावित,विधान सभा क्षेत्र मुंगावली में चुनावी माहौल गर्म, बिछ रही उपचुनाव की बिछात।
Image