आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से बीमार थे

  • दिल्ली के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली

  • ऊंटवाल 5 बार विधायक, एक बार देवास से सांसद रहे

    ऊंटवाल 5 बार विधायक के लिए इमेज परिणामआगर मालवा. आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का 53 वर्ष की आयु में गुरुवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि ऊंटवाल ने सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 


    ऊंटवाल 5 बार विधायक रहे। आलोट से 1998, 2003, 2008 और आगर मालवा से  2013, 2018 में विधायक रहे। 2014 में देवास से पहली बार सांसद बने। हालांकि, 2018 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह लोकसभा सीट छोड़ दी थी।
     


    आगर मालवा के भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सखलेचा के बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली गए हैं। वहां से पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट करके आलोट लाया जाएगा। ऊंटवाल का निवास आलोट में है। शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक जताया