आयुक्त इन्दौर संभाग इन्दौर के द्वारा समीक्षा बैठक संपन्न

   कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज आयुक्त इन्दौर संभाग इन्दौर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री हरित, अति.पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर, एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
    आयुक्त महोदय द्वारा राजस्व प्रकरण के निराकरण की कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद की धीमी गति से समाधान करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। पेटलावद क्षेत्र में झकनावदा के नायब तहसीलदार द्वारा राजस्व प्रकरण के लंबित प्रकरण के संबंध में कलेक्टर महोदय को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त महोदय द्वारा गोशाला निर्माण के सम्बंध में निर्देश दिये कि स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ बनाने के लिये अच्छी नस्ल की गाय प्रदान की जावे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं इन गोशाला की सतत मानिटर्रिग भी करे। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी स्थानीय प्रयास पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं कलेक्टर महोदय को मॉनिटरिंग के निर्देश दिये।मिशन इन्द्रधनुष के बारे में भी पर्याप्त जानकारी नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। डॉ. राहुल गणवा द्वारा सघन टीकाकरण की जानकारी प्रस्तुत की गयी। कुपोषण अभियान जिसे आयुक्त महोदय द्वारा चेतना अभियान नाम दिया है विस्तृत समीक्षा की गयी। कलेक्टर महोदय द्वारा बताया गया कि जिले में जहॉ कुपोषित 3165 बच्चे है उन्हें जिला अधिकारियों को गोद दिया गया है। जिसकी सतत मानटरिंग की जा रही है। आयुक्त महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की एवं समय-समय पर बच्चों का वजन एवं पोष्टीक आहार देने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। आयुक्त महोदय ने कहॉ की यह एक मानवीय कार्य है। और अधिक अधिकारियों को भी स्वेच्छा से यह जिम्मेदारी लेनी चाहिऐ यह कार्य सतत आपकों प्रेरणा देगा।
    आयक्त महोदय द्वारा माफिया व्यक्ति को चिन्हाकित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। माफिया द्वारा अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही करे।
    बैठक के पश्चात जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया एवं मनरेगा योजना की जानकारी प्राप्त की। यहॉ पर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा एवं सीईओ पंचायत श्री संदीप शर्मा द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गयी।
    आयुक्त महोदय आजीविका परियोजना के स्वयं सहायता समूह द्वारा आजीविका भवन की कला दिर्धा भी पहूचे जहां पर स्वयं सहायता समूह द्वारा बताई गयी सामग्री एवं भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने यहॉ पर चल रहे प्रशिक्षण एवं सामग्री के निर्माण के संबंध में आयुक्त महोदय को अवगत कराया।