बालाघाट /खनिज मंत्री श्री जायसवाल ने वारासिवनी कालेज में गांधी प्रतिमा स्तंभ का किया लोकार्पण

   मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज 30 जनवरी 2020 को शासकीय एस एस पी महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्तम्भ का लोकार्पण किया। मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट का सामुहिक मौन कर श्रद्धाजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
     इस अवसर महाविद्यालय परिसर में शासन के निर्देश अनुसार गांधी तुम्हे नमन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं गांधी जी के जीवन वृत पर डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। खनिज मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों से लोहा लिया था। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। छात्रों को चाहिए कि वे गांधीजी की आत्मकथा को पढ़े और उनके विचारों को समझे। वर्तमान समय में लग रहा है कि गांधीजी के सिद्धांतों की बहुत जरूरत है। गांधी जी के विचार एवं सिद्धांत हमेशा कायम रहेंगें उन्हें कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। उनके विचार और सिद्धांत समाज को एक दिशा दिखाते रहेंगें।