हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस ऊर्जा मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आकर्षक परेड की ली सलामी

 



   राजगढ़ जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने ध्वाजारोहण कर आकर्षक परेड की सलामी ली तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री द्वारा उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं 1971 के सैनिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला शस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, होमगार्ड, जिला पुलिस बल महिला, स्काउट, रेडक्रास एवं शौर्यदल की टुकड़ियों द्वारा आकार्षक मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, कृषि उद्यान, वन उद्योग, सर्वशिक्षा, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित विकास पर आधारित संचालित झाकियों का प्रदर्शन किया गया।
    समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक पी.टी. प्रदर्शन तथा देश भक्ति से ओत प्रोत एवं सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध आकर्षक मनमोहक तथा प्रेरणादायक सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने मार्च पास्ट सीनियर में प्रथम जिला महिला पुलिस बल, द्वितिय जिला सशस्त्र बल एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल तथा मार्च पास्ट जूनियर में रेडक्रास को प्रथम, शैर्यदल को द्वितीय तथा स्काउट को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया।
    झाकियों में जिला पंचायत एवं ग्रामोद्योग समाज कल्याण को प्रथम, सर्व शिक्षा को द्वितीय एवं महिला बाल विकास को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ को प्रथम, कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास राजगढ़ को द्वितीय तथा राजेस्वर कान्वेट स्कूल राजगढ़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
    इसी प्रकार बालक आवासीय विद्यालय राजगढ़ महिला बाल विकास विभाग की आगंनवाड़ी के बच्चों तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा को विशेष पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 93 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।