छिन्दवाड़ा /ओ.एस.डी.श्री संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना में विवाह की तैयारियों का लिया जायजा



  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मुख्य आतिथ्य में जिले में पहली बार 2200 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में 20 फरवरी को आयोजित किया गया है जिसकी तैयारियां तत्परता से की जा रही है। इन तैयारियों का आज मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी.श्री संजय श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंग नागेश, एस.डी.एम. श्री अतुल सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री इच्छित गढ़पाले तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने पुलिस ग्राउंड जाकर जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिये।