दिल्ली चुनाव परिणाम / कमलनाथ ने कहा- दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकारा, शिवराज बोले- भाजपा का वोट शेयर बढ़ा


दिल्ली चुनाव परिणाम / कमलनाथ ने कहा- दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकारा, शिवराज बोले- भाजपा का वोट शेयर बढ़ा के लिए इमेज नतीजेभोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा लगभग साफ होने और भाजपा की सीटों का आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं बढ़ने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर दिल्ली में बढ़ा है। अभी तो रुझान हैं, अंतिम परिणाम आने के बाद भाजपा की सीटें बढ़ जाएंगी। 


कमलनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा का कोई भी नेता बेरोजगारी को लेकर बात नहीं करता है। केंद्र में भाजपा की सरकार है। उसका क्या हाल हो रहा है। लोग भाजपा का चेहरा पहचानने लगे हैं। पार्टी संगठन को पहले से पता था- नतीजे क्या हो सकते हैं, लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरीके से नकार दिया है। जबकि भाजपा ने वहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 


शिवराज ने कहा- भाजपा की ज्यादा सीटें आ रही हैं
दिल्ली चुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। यह केवल रुझान हैं। परिणाम आते-आते सारे आंकड़े बदल जाएंगे। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस का दिल्ली में सूपड़ा साफ हो चुका है। भाजपा की सीटें पिछले चुनाव से कई ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही हैं।


 



Popular posts
मध्य प्रदेश:सरपंच पति की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क पर बैठ की परिजनों से बात। 
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image
मप्र में बांस मिशन :कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- बांस मिशन बेराजगारों और महिलाओं के लिए उपयोगी, इसलिए योजना को कृषि विभाग से जोड़ा जाए
Image
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन: चांदी की 22.6 किलो की ईंट, जिससे मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी
Image