मप्र / खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ आज; 26 फरवरी तक चलेगा उत्सव, उमा शर्मा व जतिन दास को दिया जाएगा कालिदास सम्मान

कथक नृत्यांगना उमा शर्मा, असमिया जतिन गोस्वामी को वर्ष 2017 और 2018 का कालिदास सम्मान भी दिया जाएगा। के लिए इमेज नतीजेकथक नृत्यांगना उमा शर्मा, असमिया जतिन गोस्वामी को वर्ष 2017 और 2018 का कालिदास सम्मान भी दिया जाएगा।/खजुराहो. गुरुवार से 47वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ हो रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री डॉ. वियजलक्ष्मी साधौ होंगी। वह दोपहर 3 बजे खजुराहो पहुंचकर शाम 7 बजे खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ करेंगी। नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी तक चलेगा। इसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी एवं संस्कृति परिषद भोपाल संयुक्त रूप से करते हैं।


भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों पर केंद्रित यह नृत्योत्सव देश के शीर्षस्थ समारोहों में से एक है। पहले दिन 3 नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। कथक नृत्यांगना उमा शर्मा, जतिन गोस्वामी और मीरा दास एवं साथी ओडिसी समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे। राजनगर एसडीएम स्वनलि वानखड़े ने बताया कि वर्ष 2017 एवं 2018 के लिए शासन द्वारा स्थापित राष्ट्रीय कालिदास सम्मान प्रख्यात कलाकार उमा शर्मा एवं जतिन गोस्वामी को दिया जाएगा।


विलासिनी नाट्यम की पहली बार हाेगी प्रस्तुति


खजुराहाे नृत्य महाेत्सव में दर्शकाें काे पहली बार विलासिनी नाट्यम नृत्य देखने काे मिलेगा। नृत्य महाेत्सव में अब तक कभी विलासिनी नाट्यम नृत्य की प्रस्तुति नहीं हुई है। समाराेह में 21 फरवरी को नृत्यांगना पूजिता कृष्णन दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य विलासिनी नाट्यम को पहले बार खजुराहो के मंच पर पेश करेंगी। इसके साथ ही खजुराहो नृत्य समारोह में पहली बार असम का गोलाघाट नृत्य की प्रस्तुति होगी।