राजगढ़/ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह द्वारा 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वेयरहाउस का किया भूमिपूजन

प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था द्वारा ग्राम पीपल्या कला में निर्मित होने वाले वेयर हाउस का भूमि पूजन ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह के लिए इमेज नतीजेप्राथमिक कृषि सहकारी संस्था द्वारा ग्राम पीपल्या कला में निर्मित होने वाले वेयर हाउस का भूमि पूजन ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री रामचंद्र राम प्रसाद दांगी, जनपद अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अपने वचन पत्र में किए गए वादों में ऊर्जा विभाग द्वारा सर्वाधिक वादे पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को देते हुए कहा कि जिले में ऊर्जा विभाग द्वारा निरंतर बिजली की आपूर्ति बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है इसी के तहत आज ग्राम धमनिया जोगी और  डालूपुरा में विद्युत ग्रेट का भूमि पूजन किया गया है।
    यह दोनों ग्रेट 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएंगे और इनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ग्राम के सरपंच द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।