मध्य प्रदेश में सांवेर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सांवेर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सांवेर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से उपस्थित थे।


सदस्यता ग्रहण करने वालों में वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी हुकुम सिंह पटेल, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ओम सेठ शामिल थे।


प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि जिस गति से मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में काम कर रही है और भाजपा का संगठन जिस गति से काम कर रहा है। उस यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस के मित्र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मंत्री तुलसी सिलावट जी के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी नेताओं का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सांवेर भी सिलावट के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होगा।


भाजपा को मजबूत करेंगे


भाजपा में शामिल होने के पश्चात सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हम प्राण प्रण के साथ जुटेंगे।


Popular posts
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, मंत्रियों में विभागों के बंटवारे पर कहा- अभी एक-दो दिन और वर्क आउट करूंगा
Image
मध्य प्रदेश:सरपंच पति की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क पर बैठ की परिजनों से बात। 
Image
5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन: चांदी की 22.6 किलो की ईंट, जिससे मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव,शिवराज कैबिनेट विस्‍तार समारोह में थे मौजूद,मंडराने लगा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वायरस के संक्रमण का खतरा
Image