नई दिल्ली/भारत में समय पर 1 जून को पहुंचेगा मॉनसून, गर्मी से मिलेगी राहत


दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए 1 जून को परिस्थितियां अनुकूल हैं


यानी उम्मीद की जा रही है कि 1 जून को मानसून केरल पहुंच सकता है


उम्मीद है कि अगले 72 घंटों में ये उत्तर पश्चिम से दक्षिण ओमान और पूर्वी यमन तट की ओर बढ़ेगा


इससे पहले मौसम विभाग ने 6 जून को मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया था


मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के लिए 1 जून को परिस्थितियां अनुकूल हैं। यानी उम्मीद की जा रही है कि 1 जून को मॉनसून केरल पहुंच सकता है। ये इस आधार पर कहा जा रहा है कि दक्षिण पूर्व और पूर्वी केंद्रीय अरब सागर के ऊपर 31 मई के करीब कम दबाव बन सकता है।


गुरुवार के हिसाब से देखा जाए तो दक्षिण पश्चिम मॉनसून मालदीव की कुछ जगहों पर समय से पहले पहुंच रहा है। कोमोरिन इलाका, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से, अंडमान सागर के बचे हुए हिस्से और अंडमान निकोबार समूह में इसके जल्दीपहुंचनेकी संभावना है।



पश्चिम-मध्य और दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर साइक्लोन के प्रभाव के चलते पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला एरिया बन गया है। उम्मीद है कि अगले 72 घंटों में ये उत्तर पश्चिम से दक्षिण ओमान और पूर्वी यमन तट की ओर बढ़ेगा।


मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए केरल सरकार ने अरब सागर में मछली मारने पर बैन लगा दिया है। वहीं जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में मछली मारने के लिए उतरे हैं, उन्हें भी आज रात तक वापस आने के लिए संदेशा भेज दिया गया है। जो लोग केरल तट पर नहीं पहुंच सकते हैं, उनसे कहा गया है कि वह जितना जल्दी हो सके अपने सबसे करीब से तट पर पहुंच जाएं। इससे पहले मौसम विभाग ने 6 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान लगाया था।




कई राज्यों में चलेगी भयंकर लू, मौसम विभाग की रेड वॉर्निंगकाफी दिनों तक चली मौसम की आंखमिचौली के बाद अब अगले कुछ दिन गर्मी की मार सहने को तैयार रहिए। मई के शुरुआती दिनों में भी तड़के हल्की ठंड का अहसास कराने वाला मौसम, अब कोई रहम बरतने को तैयार नहीं है। सूरज अब आग बरसाएगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन भयंकर लू चलेगी। आज से ही 'नौतपा' भी शुरू हो रहा है।



 



 




 


Popular posts
मध्य प्रदेश:सरपंच पति की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव ने सड़क पर बैठ की परिजनों से बात। 
Image
ग्वालियर/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने मुख्यमंत्री की टेंशन बढ़ाई, ग्वालियर-मुरैना के दौरे पर पहुंचे, मरीजों से मिले, उत्साह बढ़ाया।
Image
मप्र में बांस मिशन :कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- बांस मिशन बेराजगारों और महिलाओं के लिए उपयोगी, इसलिए योजना को कृषि विभाग से जोड़ा जाए
Image
मध्यप्रदेश/ कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी
Image
5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन: चांदी की 22.6 किलो की ईंट, जिससे मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी
Image